फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव: नाबालिगों से दरिंदगी, दो रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। महीनेभर सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की वारदात के बाद फिर एक बच्ची को निशाना बनाया गया। जिसमें पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। मूलरुप से वेस्ट बंगाल निवासी 17 वर्षीय किशोरी चकरपुर गांव में किराये के घर में रहती है। वह डीएलएफ एरिया में घरेलू कामकाज का काम करती है। पड़ोस में ही वेस्ट बंगाल निवासी युवक आमिर भी रहता है।

पुलिस के अनुसार रविवार शाम को किशोरी किसी काम से युवक के कमरे में गई। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसे अकेला देख कमरा बंद कर लिया दुष्कर्म कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि रात को आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह सहम गई।
विज्ञापन


जिसके बाद किसी तरह हिम्मत बांधकर वह सोमवार को पुलिस के पास पहुंची। देर शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल करा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

घटना के बाद बिगड़ा लड़की का मानसिक संतुलन

एक महीने ही सेक्टर-27 में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को देखते हुए पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएग। वहीं, सदर थाना क्षेत्र के झाड़सा गांव में भी एक युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार झाड़सा गांव में पीड़िता एक किराये के घर में रहती है जहां पड़ोस में ही 30 वर्षीय आरोपी युवक गुलशन का मकान है।

डेढ़ साल पहले आरोपी ने किशोरी को अपने झांसे में लेकर पहले उससे दोस्ती कर ली। जिसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता का आरोप है कि उसके विरोध करने के बावजूद वह उसके साथ जबरदस्ती करता।

जिससे पिछले काफी समय से वह मानसिक रुप से परेशान चल रही थी। आरोपी की करतूतें बढ़ने के बाद पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बता दी जिस पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी। बीती रात पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी गुलशन के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें