महिला और उसकी नातिन को मंजिल पर पहुंचाने का झांसा देकर एक चालक ने उसे कार में बिठा लिया और किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में रोती बिलखती पीड़िता को चलती कार से धक्का देकर आरोपी चालक फरार हो गया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक, उसकी नानी की तबीयत खराब है।
11 जनवरी को नानी इलाज कराने बड़खल में किसी डॉक्टर के यहां आ रही थी। वह भी नानी के साथ थी। सोहना बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रही कार चालक शहीद निवासी बावला जिला मेवात मिला।