फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टिंग करने वाले राजेश गर्ग को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में चल रहे ऑडियो लीक होने के विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। स्टिंग करने वाले राजेश गर्ग को कथित सीडी मामले में फोन पर धमकी मिली है।
विज्ञापन


एक अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए ऑडियो में दो आवाजें हैं जिनमें एक राजेश गर्ग की बताई जा रही है वहीं दूसरी किसी अज्ञात व्यक्ति की है। इस ऑडियो में राजेश गर्ग को सीडी विवाद को आगे न बढ़ाने की धमकी दी गई है।

बता दें कि बुधवार को लीक हुई एक ऑडियो सीडी में केजरीवाल पर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद मामला बहुत गरमा गया और पार्टी की नेता अंजली दमानिया ने तो पार्टी ही छोड़ दी। इसके बाद से ही सीडी को लेकर आप में राजनीति गरमाई हुई है।
विज्ञापन

गुमनाम शख्स ने दी गर्ग को धमकी

सीडी विवाद के बाद अचानक एक व्यक्ति का राजेश गर्ग को के पास फोन आया। इस अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरे अंदाज में फोन पर गर्ग से कहा कि वह बुधवार को लीक हुई सीडी के मामले को ज्यादा न‌ बढ़ाएं।

इस फोन कॉल को राजेश गर्ग ने रिकॉर्ड कर लिया है पर अभी तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि यह फोन कॉल किसका था। पूरी बातचीत के दौरान राजेश गर्ग पूछते रहे पर उस व्यक्ति ने अपना नाम नहीं बताया पर यह मामला रफा-दफा करने की बात करता रहा।

सीडी मामले में जोर पकड़ती राजनीति के बाद आम आदमी पार्टी लगातार सवालों के घेरे में घिरती जा रही है। राजेश गर्ग फोन पर मिली इस धमकी के बाद पुलिस में मामला दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

देखें वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें