फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के बाद संजय सिंह का स्टिंग भी सामने आया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में केजरीवाल का सरकार बनाने के लिए तोड़जोड़ की ऑडियो टेप सामने आने के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह पर कांग्रेस के पूर्व विधायक ने स्टिंग बम फोड़ा है। हालांकि संजय सिंह ने पूर्व विधायक के दावों को खारिज करते हुए सबूत पेश करने की चुनौती दी है।
विज्ञापन


ओखला से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने दावा किया है कि संजय सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस के 6 विधायक तोड़कर सरकार बनाने में साथ देने पर मंत्री पद का लालच देने के साथ बाकी पांच विधायकों को चेयरमैन बनाने का ऑफर भी दिया था। यह सब उन्होंने खुद रिकॉर्ड कर रखा है।

खान ने दावा किया कि मनीष सिसोदिया से एक बार और संजय सिंह से इस मामले में दो बार नोएडा में मुलाकात भी हई थी। उन्होंने कभी पैसे ऑफर नहीं किए, लेकिन मंत्री व बाकी विधायकों को चेयरमैन बनाने की बात समर्थन देने पर जरूर की। सब बातचीत रिकॉर्ड है, मैं जनता के बीच इस बात को लाऊंगा। मुझसे मुलाकात की बात तो संजय सिंह ने भी स्वीकार की है। हालांकि मामले पर संजय सिंह ने कहा है कि आरोप सिद्ध होते हैं, तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ और टेप आ सकते हैं सामने

खान ने यह भी बताया कि पार्टी छोड़ने पर चुनाव लड़ना महंगा पड़ेगा, इस पक्ष पर भी हम सोचेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि आप के कुछ नेता कांग्रेस के समर्थन से सरकार नहीं चाहते थे। पूर्व विधायक का कहना है कि कल तक ‘आप’ नेता कह रहे थे कि वह किसी खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं थे, तो फिर ये क्या है। साथ ही पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद ने कहा है कि राजेश गर्ग ने बातचीत की थी। समर्थन देने पर एडजस्ट करने की बात कही थी।

उधर आप नेता संजय सिंह ने स्वीकार किया है कि पिछले साल आसिफ मोहम्मद खान से सरकार बनाने के लिए मिले थे, लेकिन कोई मंत्री पद ऑफर नहीं किया था। खरीद-फरोख्त जैसे शब्द का इस्तेमाल कठोर व गैर जिम्मेदाराना है। हमने पैसे या किसी अन्य तरह के लाभ का ऑफर नहीं दिया।

पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल का एक नया टेप जारी करेंगे। यह बंद कमरे की बातचीत है। नए टेप में सरकार बनाने से संबंधित बातचीत नहीं है, लेकिन मुसलमानों के बीच कुछ आपत्तिजनक बातचीत की है। यह नया टेप हमने रिकॉर्ड नहीं किया है, बल्कि आप के एक समर्थक ने भेजी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें