मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया तो इसके बचाव में उन्होंने न तो कोई हमलावर भाषण दिया और ना ही कोई ट्वीट किया। हालांकि बुधवार को केजरीवाल ने कुछ ट्वीट को रि-ट्वीट करके चुप्पी के साथ हमले को जरूर आगे बढ़ाया।
लेकिन ट्वीट में कहीं राजेंद्र कुमार के नाम का जिक्र नहीं किया। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार रात को स्क्रोल पर आए एक लेख को टैग करके ट्वीट किया, अखिर नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमला इतना तेज क्यों किया।
Battle royale: Why Modi has launched such an energetic attack on Kejriwal and AAP https://t.co/W9bRiwbkpx
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 6, 2016
स्वत: माना गया राजेंद्र कुमार का निलंबन
केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
उस लेख को क्लिक करने पर हाल ही की घटनाओं का जिक्र करने के अलावा आप के ऐतिहासिक जीत, विधानसभा से पास बिल, अधिकारियों के ट्रांसफर और अब पंजाब, गोवा व गुजरात में दिखती बढ़त का जिक्र किया गया है।
केजरीवाल ने कुछ अन्य ट्वीट को भी रि-ट्वीट किया है जिसमें सीबीआई, एसीबी और राजनीति से प्रेरित कार्रवाई का जिक्र किया गया है। रात को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का एक ट्वीट भी केजरीवाल ने रि-ट्वीट किया जिसमें सिसोदिया ने लिखा है कि पिछले दस दिन में मोदी सरकार दिल्ली के विपक्ष जितनी भूमिका में सिमट कर रह गई है। शायद भूल गए कि ये देश चलाने आए थे।
राजेंद्र कुमार का निलंबन
केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार का निलंबन गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद स्वत: मान लिया गया है। दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत किसी भी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी के 48 घंटे से अधिक जेल या पुलिस हिरासत में रखे जाने की दशा में स्वत: निलंबन हो जाता है।