दिल्ली के पंचशील विहार इलाके में रविवार देर रात आग लगने की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आगजनी एक रेस्टोरेंट के किचन में हुई है। मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। साथ ही किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान का भी अभी पता नहीं चला है।