फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मिली राहत, मौसम हुआ खुशगवार, आज भी संभावना

Tue, 18 Jun 2019 09:36 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में कई जगह तेज तो कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। सोमवार रात आई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। जहां तेज बारिश हुई वहां कुछ इलाकों में पानी भर गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


हालांकि कुछ इलाकों में लोगों को तेज हवाओं और बादलों के गर्जन से ही संतोष करना पड़ा। आपको बता दें कि सोमवार दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इससे मौसम पहले से ही सुहाना बना हुआ था, लेकिन रात में हुई बारिश ने लोगों को ठंडक महसूस कराई। 

इस दौरान आसमान में घने बादलों का जमावड़ा रहा। हालांकि बारिश कुछ ही इलाकों में हुई। घने बादलों के बीच से दिल्ली में रातभर बिजली चमकती रही। इससे बारिश की ठंडक दूसरे इलाकों में भी पहुंची।
विज्ञापन


आज भी बारिश की संभावना
सोमवार को एनसीआर के नोएडा में दिनभर चली ठंडी हवाओं एवं बादलों की आवाजाही से लोगों को राहत की सांस मिली। देर रात झमाझम बरसात भी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर के बदले मौसम ने गर्मी से परेशान लोगों को चैन की सांस लेने का मौका दिया। 
 
विज्ञापन

दिनभर चली हवाओं से शहर का मौसम खुशनुमा बना रहा। मंगलवार को भी मौसम के बेहतर रहने के आसार हैं। मंगलवार को भी हवाओं के साथ-साथ बारिश से भी लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम के बदलाव से शहर के तापमान में कमी आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें