जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता आरोपी किशोरी ने उसके चेहरे पर बर्तन में लाया हुआ गरम तेल डाल दिया और फरार हो गई। चेहरे पर जलन होने पर पीड़ित ने शोर मचाया तो अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंच कर आरोपी किशोरी की शिकायत की है।
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोरी को बरामद कर लिया है। गनीमत रही कि किशोरी के हमले में पीड़ित युवक मामूली रूप से झुलसा है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है।
किशोरी को घटना में प्रयुक्त भगोने के साथ दबोच लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी पीड़ित युवक की शादी होने से खफा थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दोपहर बाद युवक अपनी बारात लेकर विदा हो गया है।