फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी-पॉलिटिक्स: राहुल से मुलाकात के बाद पूनिया और विनेश फोगाट को रेलवे ने भेजा नोटिस, मांगा इस बात का जवाब

Fri, 06 Sep 2024 08:46 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

एक अधिकारी ने कहा कि जब मीडिया में खबरें आईं कि फोगाट राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी, तो चार सितंबर 2024 को उन्हें नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उनके साथी पहलवान बजरंग पूनिया ने भी पार्टी का दामन थाम लिया। इससे पहले विनेश ने रेलवे से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि वे रेलवे की सदा आभारी रहूंगी। उधर रेलवे ने उन्होंने नोटिस जारी किया है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पहलवान विनेश फोगट को चार सितंबर को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, जिसमें उनसे एक राजनीतिक दल में शामिल होने के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

एक अधिकारी ने कहा कि जब मीडिया में खबरें आईं कि फोगाट राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी, तो चार सितंबर 2024 को उन्हें नोटिस जारी किया गया। रेलवे ने उनसे अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था, क्योंकि सरकारी कर्मचारी होने के नाते किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होना सेवा नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि रेलवे से इस्तीफा देने के बाद फोगाट को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, जिसका उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु उपाध्याय ने खंडन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें