फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Special Train: पहले जाने और अब आने वालों के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन, देखें- गाड़ी संख्या नंबर और नाम

Sun, 20 Mar 2022 08:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 पूर्वांचल दिशा से आने वाली सभी नियमित ट्रेनों में आरिक्षत सीट फुल है।
इसे देखते हुए रेलवे ने वापसी दिशा के लिए कई होली स्पेशल ट्रेन चला रही है। 
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली त्योहार खत्म होने के बाद दिल्ली से जाने वाली ट्रेन में भीड़ कम हो गई है। त्योहार मना कर वापस दिल्ली आने के लिए अब ट्रेनों में आरक्षित बर्थ को लेकर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पूर्वांचल दिशा से आने वाली सभी नियमित ट्रेनों में आरिक्षत सीट फुल है। इसे देखते हुए रेलवे ने वापसी दिशा के लिए कई होली स्पेशल ट्रेन चला रही है। 

विज्ञापन


पटना से दिल्ली आने वाले लोगों की राह आसान करने के लिए ट्रेन संख्या 02363 पटना से आनंद विहार के लिए ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 23 मार्च को पटना से रात के 10:20 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 3:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल ठहरेगी। 

इसी तरह गया से पुरानी दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 02397 चलाई जाएगी। यह ट्रेन 22 व 25 मार्च को गया से सुबह 7:10 बजे चलेगी और देर रात 11:35 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर, गाजियाबाद ठहरेगी। 
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन संख्या 04059 जयनगर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 23 मार्च को चलेगी। जयनगर से यह ट्रेन शाम 5 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 7:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन दरभंगा, बरौनी, मोकामा, वाराणसी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, मुरादाबाद स्टेशन पर रूकेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04411 सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 22 मार्च को ट्रेन चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें