आरक्षण की स्थिति जानने की प्रक्रिया को रेलवे ने और आसान बना दिया है। रेलवे ने अपनी वेबसाइट में पीएनआर स्टेटस के कालम में जिसके तहत अब पीएनआर नंबर टाइप करने के बाद ही स्टेटस चेक कर सकते हैं। रेलवे ने कैपचा की अनिवार्यता को हटा दिया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
ज्ञात हो कि आरक्षण टिकट के साथ ही टिकट के बाएं ओर पीएनआर नंबर लिखा रहता है। वेटिंग व आरएसी की स्थिति में पीएनआर व सीट के बारे में रेलवे का वेब पोर्टल है। अभी तक पीएनआर की स्थिति जानने के लिए पीएनआर नंबर के साथ कैपचा नंबर भी डालना अनिवार्यता था।
रेलवे ने अपने पोर्टल में सुधार करते हुए पीएनआर स्टेटस के कॉलम में कैपचा की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब पीएनआर नंबर डालते ही सीट की स्थिति के बारे में पता चल जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।