फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर में मिलेगा रेलवे अंडरपास का तोहफा

Fri, 27 Dec 2013 05:14 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के लोगों को दो माह बाद रेलवे अंडर पास (आयूपी) का फायदा मिलेगा। हुडा ने काम पूरा करने की नई डेडलाइन अप्रैल 2014 तय कर दी है। इसके तहत निर्माण कंपनी को हर हाल में फरवरी 2014 तक काम कर जनता को दिखाना होगा।
विज्ञापन


एनआईटी क्षेत्र से हाइवे की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ओल्ड फरीदाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर आरयूपी का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे और हुडा दोनों मिलकर आरयूपी का निर्माण कर रहे हैं। रेलवे ने अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया है।

आरयूपी में पानी भरने की समस्या न हो इसके लिए पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसके साथ ही एनआईटी की तरफ अंडर पास में तीन रास्ते तैयार किए जा रहे हैं।

पहले आरयूपी के लिए हुडा ने दिसंबर-2013 की डेडलाइन तय की थी, लेकिन अब इसकी डेडलाइन को बढ़ा कर अप्रैल 2014 कर दिया है।

हालांकि हुडा अधिकारियों का दावा है कि फरवरी के अंत तक ही अंडर पास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके लिए संबंधित कंपनी के अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


हुडा कार्यकारी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर पास के लिए तेजी सेे काम किया जा रहा है। हाइवे की तरफ अंडर पास के लिए अधिकतर काम पूरा हो चुका है। एनआईटी की तरफ का काम होने के बाद अप्रोच रोड बनाने का काम शुरू किया जाएगा। फरवरी में अंडर ब्रिज का इस्तेमाल लोगों के लिए शुरू होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें