फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक छुपाने का अड्डा है रेलवे स्टेशन की पार्किंग, ऑपरेशन नंबर प्लेट से हुआ खुलासा

Mon, 12 Aug 2019 08:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली कैंट स्टेशन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर का पार्किंग चोरी के वाहन छुपाने का अड्डा बना है। वाहन चोर यहीं चोरी की बाइक खड़ी कर देते हैं और पुलिस उसे पूरे शहर में ढूंढती रहती है। यह खुलासा तब हुआ तब रेलवे पुलिस ने गुप्त रूप से देश में पहली बार ऑपरेशन नंबर प्लेट अभियान चलाया। 

विज्ञापन


इस अभियान के तहत स्टेशनों के पार्किंग एरिया की पड़ताल की गई। अभियान के तहत कुल एक लाख वाहनों की जांच की गई है। स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रख इस गुप्त अभियान के तहत स्टेशनों के पार्किंग में खड़े वाहनों की पड़ताल की गई।

ये भी पढ़ेंः 100 कार चोरी कर चुका अन्ना गिरोह का सरगना गिरफ्तार, ऑन डिमांड चुराता था वाहन
विज्ञापन

 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ अभियान में दिल्ली कैंट स्टेशन की पार्किंग से ऐसी तीन बाइक बरामद हुई हैं जो चोरी की हैं। दिल्ली पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने से यहां छिपाया गया था। जांच में गाजियाबाद स्टेशन की पार्किंग में एक ऐसी कार मिली है जो पिछले पांच साल से पार्किंग में खड़ी थी। 9 से 11 अगस्त तक यह अभियान चला। 

आरपीएफ के अधिकारियों ने जांच के दौरान लगातार पांच दिनों से खड़े वाहनों पर ध्यान केन्द्रीत किया। जांच में 128 वाहन ऐसे मिलें जो पांच दिन से खड़े थे। अब तक की जांच में इनमें से तीन बाइक चोरी की मिली। 136 वाहनों पर अवैध पार्किंग, कागजात पूरे न होने आदि धाराओं में कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद: आरडीसी में घुसे लग्जरी कार सवार चोर, 11 संस्थानों में चोरी

इसके अलावा बाकी 124 वाहनों के मालिकों से संपर्क कर उनकी कागजी कार्रवाई कर बाइक सौंप दी गई। ताकि उपयुक्त कानूनी निपटान किया जा सके। इनमें मुख्य रूप से पुरानी दिल्ली स्टेशन पर 20, दिल्ली कैंट स्टेशन पर 21 और गाजियाबाद स्टेशन पर 1 वाहनों पर विशेष जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें