फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट: महिलाओं को चाहिए सुरक्षा तो पुरुष यात्रियों को ट्रेन

Wed, 24 Feb 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु 25 फरवरी को रेल बजट लाएंगे। फरीदाबाद से पलवल और पलवल से फरीदाबाद होते हुए दिल्ली तक सफर करने वाले यात्री उनसे और सुविधाएं चाहते हैं।
विज्ञापन


महिला यात्री जहां अपनी सुरक्षा को फुलप्रूफ करने की मांग कर रही हैं वहीं पुरूष यात्री ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए शटल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने या फिर अतिरिक्त कोच लगाने की बात करत हैं।

लेकिन अधिकांश महिला-पुरूष यात्रियों की एक ही मांग है कि शटल गाडिय़ों का परिचालन समय पर होना सुनिश्वित हो। पेश है संवाददाता की रिपोर्ट:

लोकल ट्रेनों में पैर रखना भी होता है मुश्किल:
पलवल से असावटी, बल्लभगढ़, न्यूटाउन और ओल्ड फरीदाबाद होते हुए नई दिल्ली तक प्रतिदिन करीब एक से सवा लाख यात्री सफर करते हैं। सुबह के वक्त आठ बजे से नौ बजे तक पीक आवर्स में शटल गाडिय़ों में यात्रियों की भीड़ इस कदर होती है कि उसमें पैर रखना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा भीड़ सुबह के वक्त 8:20 बजे पलवल से चलकर गाजियाबाद जाने वाली शटल, 8:30 बजे आगरा इंटरसिटी व 8:50 बजे कोसीकलां- गाजियाबाद शटल में होती है। वापसी में भी यही हाल रहता है।
विज्ञापन


महिलाएं चाहती हैं सुरक्षा:
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ और जीआरपी चाहे जितनी अपनी पीठ थपथपाएं लेकिन महिला यात्री इससे संतुष्ट नहीं है। आदर्श नगर पलवल निवासी मंजू, एनआईटी निवासी वर्षा, कॉलेज गोईंग छात्रा न्यूटाउन निवासी नेहा, बल्लभगढ़ निवासी साबित, डीएवी कॉलेज की छात्रा आंसू व पुष्पा का कहना है कि शटल में महिला कोच आरक्षित होने के बाद भी बड़ी संख्या में पुरूष यात्री जबरन चढ़ जाते हैं। अगर कोई विरोध करता है तो वह बदसलूकी करने से भी बाज नहीं आते। इनमें रेलवे कर्मचारी और पुलिस के जवान भी शामिल हैं। रेलमंत्री को चाहिए कि वह महिलाओं की सुरक्षा फुलप्रूफ करें और पुरूष यात्रियों के चढने पर रोक लगाएं।

पुरूष यात्रियों की मांग बढ़े ट्रेनों की संख्या:
फरीदाबाद से पलवल और पलवल से फरीदाबाद सफर करने वाले पुरूष यात्रियों की मांग है कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लोकल गाडिय़ों की संख्या बढ़ाई जाए या फिर उनके कोच की संख्या बढ़े। यदि दोनों संभव न हो तो कुछ एक्सप्रेस गाडिय़ों का स्टापेज बढ़ाया जाए। यात्री सत्यपाल, देवदत्त व रिंकू का कहना है कि सबसे बड़ी संख्या लोकल ट्रेनों का समय पर न चलना है। रेलमंत्री को चाहिए कि लोकल ट्रेनों का परिचालन समय पर सुनिश्वित करें ताकि यात्री समय पर आ-जा सकें।
विज्ञापन


यात्रियों की ये है प्रमुख मांग:
-सभी लोकल ट्रेनों का परिचालन समय पर सुनिश्चित हो।
-महिला कोच की हर बोगी में दो-दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हो।
-स्टेशनों पर यात्रियों को पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था हो
-शौचालय साफ और स्वच्छ हों, स्टेशनों पर साफ सफाई सुनिश्चित हो।
-महिला यात्रियों के लिए स्टेशनों पर अलग वेटिंगरूम की व्यवस्था हो।
-हर आधे घंटे में पलवल से दिल्ली के बीच लोकल ट्रेनों की व्यवस्था हो।
-शराब पीकर सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
-पलवल, बल्लभगढ़ और ओल्ड स्टेशनों पर वाईफाई की भी सुविधा मिले आदि।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें