फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट: विदेशों की तर्ज पर चाहते हैं ट्रेन में सुविधा और सुरक्षा

Wed, 24 Feb 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशों के तर्ज पर लोगों को ट्रेनों के अंदर और स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सेवा और सुविधा चाहते हैं। स्टेशन और ट्रेन में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हो।
विज्ञापन


आज की भागदौड़ की जिदंगी में आम आदमी की लाइफलाइन टाइम पर गंतव्य तक पहुंचाए। इसे लेकर लोग इस रेल बजट में लोग रेल मंत्री सुरेश प्रभु से यही उम्मीद कर रहे हैं।

वहीं युवाओं को सभी स्टेशनों में वाईफाई चाहिए। लोकल सर्कल द्वारा 12,115 लोगों के बीच किए सर्वे में लोगों ने सेवा व सुविधा को पहली और सुरक्षा को दूसरी प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन


रेल बजट से लोगों को मन टटोलने के लिए लोकल सर्कल द्वारा ऑनलाइन सर्वे किया गया था। जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में लोगों से सवाल पूछकर उनपर राय लेने के साथ सुझाव भी मांगे गए थे। 35 फीसदी लोगों ने सेवा और सुविधा में सुधार होने की उम्मीद इस बजट से की जा रही है।

इसमें ट्रेन की लेट होने या रद्द होने पर सभी यात्रियों को मैसेज के जरिये सूचित करने, हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल जवाब देने के साथ सभी कोच में जरूरत पडने वाली हेल्पलाइन नंबर डिस्पले करने की राय दी है। 35 फीसदी सर्वे में विकेंद्रीकरण करने पर 94 फीसदी लोग मानते हैं कि ट्रेन में मिलने वाला खाना में सुधार की सख्त जरूरत है।

30 फीसदी लोगों को उम्मीद है कि इस बजट में ट्रेन और स्टेशन की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। अलग से बजट में प्रावधान होगा। इनमें से 97 फीसदी चाहते हैं कि सभी स्टेशनों पर सिक्योरिटी स्कैन और सीसीटीवी लगाए जाए। 182 नंबर पर तुरंत कार्रवाई होने की प्राथमिकता देने को कहा है।

16 फीसदी लोग चाहते हैं कि प्रभु जी इस बार ट्रेन लेट होने पर विशेष ध्यान देंगे। जिससे लोग अपने गंतव्य तक समय पर पहुंच जाए। 97 फीसदी इसमें चाहते हैं कि बड़े स्टेशन पर अधिकतम 15 मिनट का हॉल्ट हो। जिससे समय की बचत हो सके।

वहीं, इसमें से 95 फीसदी लोग चाहते हैं कि तत्काल टिकट की वापसी पर 50 फीसदी पैसा वापस होना चाहिए। वहीं, 63 फीसदी लोग कहते हैं यात्रा के दौरान सीट नहीं मिलने पर टीटी घुस लेते हैं। इसके लिए सीट की संख्या बढनी चाहिए और टीटी के भ्रष्टाचार पर लगाम लगना चाहिए।
विज्ञापन


प्रमुख मांगों पर एक नजर
-सभी स्टेशन पर सामान और व्यक्ति की जांच हो
-वीआईपी टिकट बुकिंग में पारदर्शिता हो
-सभी स्टेशनों पर वाईफाई हो
-ट्रेन से जुड़ी समस्या और सुविधा की जानकारी के लिए एसएमएस फैसिलिटी हो
-बिजी रूट को डबल ट्रैक में बदला जाए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें