फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में बनते थे रिवाल्वर, फैक्ट्री में छापा

Tue, 25 Mar 2014 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-42 में थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मंगलवार को एक मुखबिर की सूचना पर अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने तमंचा बना रहे एक आरोपी व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 देसी तमंचे, तीन रिवाल्वर और भारी मात्रा में अधबनी नाल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर-39 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-42 के बंद पड़े पुराने ट्यूबवेल के कमरे में एक अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री चल रही है। पुलिस टीम के छापा मारने पर यहां से फुरकान निवासी ग्राम तोड़ी तेरह बिस्सा निकट धनकली तालाब थाना भोजपुरा गाजियाबाद को पकड़ा।
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि शकील नाम का एक व्यक्ति ने गाजियाबाद बस अड्डे पर बुलाया और मोटरसाइकिल में बिठाकर सेक्टर-42 के ट्यूबवेल में बने कमरे में ले गया। यहां वह उससे सुबह आने को कहकर तमंचे बनाने का कार्य करवा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में शकील की तलाश कर रही है। वहीं, फुरकान के पुराने रिकार्ड तलाशे जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस अवैध काम में अन्य लोग भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें