फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण विहार तक सिटी बस सेवा बंद

Tue, 25 Mar 2014 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज ने लक्ष्मण विहार रूट पर सिटी बस सेवा बंद कर दी है। आरोप है कि एक राजनीतिक दल के नेता के दबाव में कुछ ऑटो चालकों को फायदा पहुंचाने के लिए सेवा बंद कराई गई है। यह भी आरोप है कि कुछ ऑटो फ्लाईओवर के नीचे से चलते हैं। सिटी बस सेवा शुरू होने के बाद उनकी कमाई प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि रोडवेज के ही एक अधिकारी ने की। करीब नौ महीने पहले रेलवे प्रबंधन ने स्टेशन परिसर में सिटी बसों के घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस कारण इस रूट पर कई दिनों तक सेवा प्रभावित रही और लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

Live Update: 25 मार्च के दिन भर की घटनाएं

फिर रोडवेज ने रूट पर दोबारा सेवा बहाल की, लेकिन स्टेशन की बजाय वहां से करीब एक किलोमीटर पहले सेक्टर पांच चौक पर बसों का ठहराव किया गया। इससे भी परेशानी दूर नहीं हुई। बढ़ती समस्या और आए दिन ऑटो चालकों से विवाद के चलते रोडवेज ने स्टेशन से बिल्कुल सटे लक्ष्मण विहार से बस सेवा बहाल की।
विज्ञापन


यहां से सेवा शुरू होने पर यात्रियों की परेशानी दूर तो हुई ही, आसपास की करीब एक दर्जन कॉलोनियों को सीधे नए, पुराने हिस्से और मेट्रो स्टेशन से जुड़ने की सहूलियत मिल गई थी। लेकिन अब पौने दो लाख आबादी को सार्वजनिक परिवहन सेवा से महरूम कर दिया गया है। बता दें कि इस रूट पर दूसरे रूटों से कई गुना अधिक यात्रियों की संख्या है। सबसे अधिक आमदनी रोडवेज को इसी रूट से होती है।

विवाद होगा तो प्रबंधन होगा जिम्मेदार
एक चालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन पर कई दिनों से स्टेशन से बसें चलाने का दबाव बनाया जा रहा है। स्टेशन प्रबंधन ने एक बार में एक बस के ही भीतर आने की अनुमति दी है। स्टेशन के गेट पर अतिक्रमण है। ऑटो चालकों का कब्जा है। ऐसे में यहां से बसें मोड़ने का स्थान भी नहीं है। बड़े विवाद की आशंका है। अगर इस बार विवाद हुआ तो रोडवेज प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें