फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने राघव चड्ढा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद से हटाया, पार्टी बोली उन्होंने खुद जताई इच्छा

Sat, 10 Jun 2017 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राघव चड्ढा को उनके पद से हटा दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी अब दीपक बाजपेयी संभालेंगे। पार्टी का कहना है कि आप के कानूनी मामलों को भी देख रहे राघव ने खुद ही पद से हटने की इच्छा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जताई थी।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा का दावा है कि राघव के कार्यकाल में ही पार्टी में हवाला का खेल हुआ है। मगर पद से हटाने से कुछ नहीं होगा। विदेशी दौरों की डिटेल निकालनी ही पड़ेगी।

दीपक बाजपेयी ने मिश्रा को आरोपों को सिरे से खारिज किया। बाजपेयी के मुताबिक, राघव पार्टी के कानूनी मामलों को भी देख रहे थे। अलग-अलग मामलों में तालमेल बिठाने की जिम्मेदारी भी राघव पर थी।
विज्ञापन


बीते दिनों राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने खुद कहा था कि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी से उन्हें मुक्त किया जाए। ऐसे में पार्टी ने राघव को कानूनी मामलों को देखने की जिम्मेदारी दे दी है।
विज्ञापन

कप‌िल म‌िश्रा ने साधा ‌न‌िशाना

कप‌िल म‌िश्रा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि रविवार की बैठक में पार्टी ने फैसला किया था। उन्होंने माना कि केंद्र सरकार के इशारे पर पार्टी पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि जिस वक्त की बात कही जा रही है, उस वक्त राघव के पास कोषाध्यक्ष का पद था ही नहीं।

ऐसे में मिश्रा के ये कहने का कोई आधार नहीं है कि उनके आरोपों के आधार पर राघव को हटाया गया। दूसरी तरफ, कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया कि राघव को पद से हटाने से कुछ नहीं होगा। विदेशी दौरों की डिटेल निकालनी ही पड़ेगी। कोषाध्यक्ष के कार्यकाल में ही हवाला का खूब खेल हुआ है।

अमानतुल्लाह को बधाई से बढ़ सकता है विवाद
आप में चल रही खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास पर आरोप लगाने वाले विधायक अमानतुल्लाह खान को बधाई देने वाले पोस्टर दिल्ली में कई जगह लगाए गए हैं। इसमें उन्हें दिल्ली विधानसभा की कमेटियों में प्रमुखता से जगह देने की बधाई दी गई है। पोस्टर में केजरीवाल को जौहरी, तो अमानतुल्लाह को हीरा करार दिया गया है। इसमें लिखा है कि जौहरी को ही असली हीरे की पहचान है। खास बात यह कि पोस्टर में आप के सभी नेताओं की तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई हैं, लेकिन कुमार विश्वास की तस्वीर गायब है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें