फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर खड़ी टैक्सियों पर लगेगा क्यूआर कोड

Fri, 26 Jul 2019 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
QR code
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेलवे पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। एयरपोर्ट की तर्ज पर दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर भी महिला सुरक्षा को ध्यान में रख टैक्सियों पर क्यूआर कोड लगाने जा रही है।

विज्ञापन


टैक्सी ड्राइवर की सीट पर लगा क्यूआर कोड हिम्मत प्लस एप्लीकेशन से जुड़ेगा। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर ड्राइवर का पूरा ब्योरा यात्रियों के पास होगा।

रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर इस तरह की कवायद के सफल प्रयोग के बाद अब इसे रेलवे स्टेशनों पर अपनाया जाएगा। इस योजना को अगले महीने नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली स्टेशनों पर प्रयोग में लाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन करते ही यात्री के मोबाइल पर टैक्सी चालक का फोटो दिखने लगेगा। इसके लिए यात्री को एंड्रॉयड मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से हिम्मत प्लस एप डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन


इस एप की सहायता से क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद यात्री को चालक का लाइसेंस, बैज, टैक्सी नंबर, मोबाइल नंबर समेत सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी। महिला यात्री इस ऐप के माध्यम से असुरक्षा महसूस करने पर कॉल भी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें