फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान पर आई आफत: ग्रेटर नोएडा में ट्रक के केबिन में निकला अजगर, चालक और क्लीनर ने खुद को ऐसे बचाया

Fri, 29 Sep 2023 05:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा।

सार

ट्रक के केबिन में अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। किसी तरह चालक, क्लीनर और मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से अजगर को पकड़कर वन विभाग को सौंपा गया।

 
विज्ञापन
अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास से  गुरुवार रात गुजर रहे एक ट्रक के केबिन में अजगर दिखाई दिया। चालक और क्लीनर ने ट्रक रोक कर शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही वन विभाग को सूचना दी। हालांकि किसी तरह अजगर को पकड़ा गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से अजगर को पकड़ लिया। ट्रक से निकालने के बाद भी उसे पकड़ने के लिए काफी देर मशक्कत करनी पड़ी। चौकी इंचार्ज व टीम ने जान जोखिम में डालकर किसी तरह अजगर को काबू में किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें