फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल कन्हैया की भगत सिंह से तुलना का विरोध

Sun, 27 Mar 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
tharoor - फोटो : tharoor
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर द्वारा जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तुलना शहीद भगत सिंह से करने से भाजपाई भड़क गए हैं। शुक्रवार देर शाम भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन


इन सभी ने कांग्रेस और वामपंथियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस कैंडल मार्च की शुरुआत भाजपा के नवीन मंडल कार्यालय से हुई। जो सेक्टर-31 मार्केट में संपन्न हुई।

भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कन्हैया से शहीद भगत सिंह की तुलना की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि जिसने देश की आजादी के लिए अपनी शहादत दी उसकी तुलना देश विरोधी कार्य करने वालों से हो रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस और वामपंथियों के खिलाफ काफी आक्रोश है।

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस में शहीदों के प्रति थोड़ा भी सम्मान है तो थरूर को पार्टी से निकाल दें। चौहान ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों को देश से माफी मांगनी चाहिए।

कैंडल मार्च में मनीष गाढौली, अनिल गंडास, मनोज शर्मा, डीसी यादव, पवन सिंगला, अनूप पार्षद, समय सिंह भाटी, यादराम जोया, जितेंद्र चौहान, सोनू तंवर, अरुण बंसल, संतोख सिंह, पवन सैनी, विरेंद्र त्यागी, प्रदीप गूजर, संदीप राघव, दीपक शर्मा, महेश वशिष्ठ, सीता राम सिंगला, रामबीर भाटी, महेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें