फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमीट्रिक मशीन के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 07 Apr 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
biometric machine
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाने के विरोध में बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने निगमायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों में मांगों पर विचार नहीं किया गया तो कर्मचारी फिर से प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर का कहना है कि बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाना संभव नहीं है।  उन्होंने निगमायुक्त से 124 सफाई दरोगा के पद सृजित करवाने,  ओल्ड व बल्लभगढ़ में सफाई दरोगा का काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को सफाई निरीक्षक बनाने, अनुबंधित आधार पर लगे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी करने की मांग की है।

गुहेर का कहना है कि सफाई कर्मचारियों से संबंधित मांगों को निगमायुक्त के सामने प्रमुखता से रखा जा चुका है। यदि 15 दिन में उनकी मांग पर विचार नहीं होता तो वह फिर से प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुदेश कुमार, रघुवीर चौटाला, बल्लू, महेश मंगू, सुखबीर मौर्य, अनिल भंडारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें