फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों को किडनैप कर बेचती थी उनका जिस्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में अपहरण कर बालिकाओं को बंधक बना उनसे वेश्यावृत्ति कराने वाली महिला और उसके पति को सेंट्रल थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन


सेंट्रल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की 11 वर्षीय बेटी तीन माह पहले लापता हो गई थी। पिता की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज कर सेंट्रल पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सेक्टर-3 निवासी बसंती नाम की महिला के घर पर छापा मारा।

यहां बंधक बनाकर रखी गई बच्ची बरामद हुई। डरी सहमी बच्ची ने पुलिस को एक किशोरी के भी बंधक होने की सूचना दी। मकान के पिछले हिस्से में छिपाकर रखी गई करीब 13 साल की इस लड़की को भी पुलिस ने आजाद कराया।
विज्ञापन


असम की रहने वाली किशोरी ने बताया कि उसे करीब तीन साल पहले अपहरण कर लाया गया था। पुलिस ने मकान की निगरानी कर रहे बसंती के पति रवि कुमार को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बच्चियों ने खुद बयां की दर्द दास्तान

बच्चियों ने बताया कि उनसे जबरन वेश्यावृत्ति कराई जाती थी। उन्हें कई कई दिन सूरज तक नहीं देखने को मिलता था। दोनों भाग न सकें, इसके लिए मकान में कोई न कोई हमेशा मौजूद रहता था।

मामले की जांच कर रहे एसआई विजयपाल ने बताया कि बसंती और उसके पति रविकुमार के खिलाफ छोटी उम्र के बच्चों से वेश्यावृत्ति कराने, बंधक बनाकर रखने और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है। मेडिकल में बच्चियों की उम्र की पुष्टि होने के बाद पोक्सो एक्ट भी लगाया जाएगा।

दिया जाता था नशा
बच्चियों को नशे की दवाइयां देने के बाद ग्राहक के हवाले किया जाता था। शरीर पर मारपीट और चोटों को निशान दिखाते हुए बच्ची ने बताया कि अंकल आंटी (बसंती और रविकुमार) उसे जबरन दवा खिलाते थे।

दवा खाने के बाद उसे नींद आ जाती थी। एक बार भागने की कोशिश की तो आंटी ने बहुत बुरी तरह पीटा था। रात में भी उनके हाथ पैर बांध कर रखा जाता था ताकि वह भाग न सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें