फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रांड वेनिस मॉल के आधे हिस्से को ढहाने की सिफारिश, 67 करोड़ का हुआ नुकसान

Fri, 13 Jul 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
ग्रैंड वेनिस मॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में जमीन आवंटन में गड़बड़ी के चलते ग्रेटर नोएडा के साइट फोर स्थित ग्रांड वेनेसिया होटल कम मल्टीप्लेक्स एंड शॉपिंग कॉम्पलेक्स (ग्रांड वेनिस मॉल) के करीब आधे हिस्से को गिराने की सिफारिश मंडलायुक्त रहे डॉ. प्रभात कुमार ने आईडीसी से कर दी है।

विज्ञापन


गड़बड़ी में शामिल रहे अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई को भी पत्र लिखा है। इस गड़बड़ी से यूपीएसआईडीसी को 67 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उसकी भी भरपाई करने की सिफारिश की है।

जांच रिपोर्ट के मुताबिक भूखंड संख्या एचएस-03 साइट 4 में 37500 वर्ग मीटर जमीन आवंटित करने के लिए बिड प्राप्त करने की तिथि 7 जून 2006 थी। इसके लिए आवेदन मुख्य प्रबंधक यूपीएसआईडीसी कानपुर के कार्यालय में जमा कराना था, लेकिन 5 जुलाई 2006 को तीन कंपनियों ने एक ही दिन आवेदन किया और यह जमीन मैसर्स भसीन इंफोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर को आवंटित कर दी गई।
विज्ञापन


3297 वर्ग मीटर जमीन  30 मार्च 2009 को फिर उसे ही आवंटित कर दी गई। इतना ही नहीं 37500 वर्ग मीटर जमीन में से 19112 वर्ग मीटर जमीन पार्क के लिए थी, फिर भी उसे व्यावसायिक उपयोग के लिए आवंटित कर दिया गया। पूरे मामले में सीईओ यीडा की जांच में भारी गड़बड़ी सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें