फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जेल वैन में आपस में भिड़े कैदी, तीन जख्मी, मिर्च स्प्रे कर किया काबू, मामला दर्ज

Wed, 09 Mar 2022 03:29 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मंडोली जेल की वैन मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीसरी बटालियन का हवलदार सोनू कुमार मंडोली जेल में तैनात है। सोमवार को उसकी ड्यूटी जेल वैन पर थी। वैन में उसके साथ सिपाही अमित, प्रवीन के अलावा सिपाही चालक अंकित मौजूद थे।
विज्ञापन
रोहिणी जेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में दो अलग-अलग जगह कैदी आपस में भिड़ गए। मंडोली से पेशी के लिए गए कैदी जेल वैन में एक दूसरे से भिड़ गए। पुलिस ने उनको काबू करने का प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उनको मिर्च स्प्रे कर काबू किया गया। वहीं, दूसरे मामले में रोहिणी जेल के भीतर एक कैदी ने बैरक के अंदर कुछ अन्य कैदियों द्वारा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंडोली जेल की वैन मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीसरी बटालियन का हवलदार सोनू कुमार मंडोली जेल में तैनात है। सोमवार को उसकी ड्यूटी जेल वैन पर थी। वैन में उसके साथ सिपाही अमित, प्रवीन के अलावा सिपाही चालक अंकित मौजूद थे। कुछ कैदियों की पेशी पटियाला हाउस कोर्ट व साकेट कोर्ट में थी। वह जेल वैन से कैदियों को लेकर दोनों अदालत पहुंचे थे। पेशी के बाद कैदियों को लेकर वह वापस लौटने लगे। इस बीच जीटीबी अस्पताल के पास पहुंचने पर वैन में मौजूद कैदी हामिर उर्फ आमिर, पिंटू और हरिशंकर उर्फ शंकर आपस में भिड़ गए। पुलिस कर्मियों ने वैन रोककर उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें। इसके बाद उनको मिर्च स्प्रे कर काबू किया गया। हमले के दौरान तीनों कैदी जख्मी हो गए। बाद में इस संबंध में जीटीबी एंक्लेव थाने में शिकायत दी गई।

रोहिणी जेल में दरियापुर कलां निवासी हेमंत उर्फ भूषण नामक कैदी पिछले चार साल से बंद है। उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। फिलहाल वह जेल के बैरक नंबर-205, वार्ड नंबर-6 में बंद है। कुछ दिनों पूर्व बैरक में एक अन्य कैदी कुमेल ने उस पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया था। वह बचने लगा तो अन्य कैदी टीपू सुल्तान, ओम प्रकाश व अन्यों ने उस पर हमला कर दिया। उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। तब उसने शिकायत नहीं दी। जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने सोमवार को उसका बयान लेकर मामला दर्ज किया। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें