फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल के कमरे में भूसा भरा देख तमतमाए डीसी

Wed, 04 May 2016 07:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
स्कूल
विज्ञापन
प्रधान सचिव के दौरे की तैयारियों की बाबत जब उपायुक्त मनीराम शर्मा मगंलवार को गांव सूबासेड़ी पहुंचे तो गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति रीछपाल ने आगंनवाड़ी में जरूरत मंद बच्चों, माताओं व गर्भवती महिलाओं को राशन नहीं बाटने की शिकायत उपायुक्त से की।
विज्ञापन


शिकायत के बाद उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केन्द्र का भ्रमण किया और रिकार्ड का अवलोकन करने के बाद पिछले एक महीनें का रिकार्ड का लेखा-जोखा उपायुक्त कार्यालय में भेजने के निर्देश संबधित विभाग के अधिकारी को दिए।

इस मौके पर उपायुक्त ने आगंवाड़ी के बच्चों से केन्द्र में बनने वाली सामग्री के बारे में भी पूछताछ की। आंगनवाड़ी केन्द्र जाते समय गांव के प्राईमरी स्कूल के एक पुराने कमरे में भूसा भरा देख उपायुक्त तमतमा उठे। उपायुक्त ने जब नायब तहसीलदार से पूछा यह किया मामला है, तो नायब साहब बोले सर गांव के किसी शरारती तत्व ने इसमे भूसा भरा हुआ है।
विज्ञापन


यह सुनकर उपायुक्त ने सख्त लहजे में नायब तहसीलदार तावडू इन्द्रजीत को शाम तक कमरे से भरा भूसा खाली कराकर उपायुक्त कार्यालय में रिर्पोट भेजने के आदेश दिए। उपायुक्त ने कहा क्षेत्र में किसी तरह का अवैध कब्जा बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें