फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट रहेगा इंडिया: राष्ट्रपति भवन में दौड़ का आयोजन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 06 Mar 2022 11:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति के साथ, राष्ट्रपति सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुई दौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के तहत फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक दौड़ का आयोजन किया। पांच किलोमीटर की दौड़ राष्ट्रपति भवन के प्रांगण से शुरू हुई और राष्ट्रपति भवन खेल परिसर पर समाप्त हुई।

विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति और प्रथम महिला सविता कोविंद ने दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौड़ में राष्ट्रपति के साथ, राष्ट्रपति सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। 'आजादी का अमृत महोत्सव' देश की स्वंतत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार की एक पहल है। इसके तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें