फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली की हालत नाजुक, आज फिर हाल जानने एम्स जाएंगे गृहमंत्री शाह

Sat, 17 Aug 2019 05:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली - फोटो : ANI
विज्ञापन

नौ अगस्त से एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हाल जानने के लिए शुक्रवार देर रात भाजपा के कई आला नेता एम्स पहुंचे। इनसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी एम्स जाकर जेटली का हाल जाना। शनिवार को फिर एक बार जेटली का हाल जानने के लिए गृहमंत्री अमित शाह एम्स पहुचेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अरुण जेटली इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रात करीब 10.30 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेटली से मिलने एम्स पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी जेटली से मिलने के वास्ते एम्स गए थे। 


 



सूत्रों के अनुसार जेटली के फेफड़ों में पानी जमा हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। बताया तो यह भी जा रहा है कि बार-बार उनके फेफड़ों से पानी निकाला जा रहा है लेकिन उनमें फिर से पानी जमा हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जेटली अभी भी आईसीयू में, हालत नाजुक लेकिन ‘हीमोडायनैमिकली’ स्थिर: सूत्र

बीते शुक्रवार को एम्स की ओर से जो बयान जारी हुआ था उसके मुताबिक जेटली को हेमोडायनैमिकली स्टेबल बताया गया था। इसका मतलब है कि उनका ब्लड प्रेशर और पल्स रेट ठीक से काम कर रही है। हालांकि पिछले शुक्रवार के बाद से एम्स की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली की हालत स्थिर, हाल जानने एम्स पहुंचे उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू

विज्ञापन

मालूम हो कि अरुण जेटली डायबिटीज के मरीज हैं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है। कुछ समय पहले उनकी सॉफ्ट टिशू कैंसर बीमारी के बारे में पता चला था। जानकारी के अनुसार जेटली ने मोटापे से छुटकारा पाने के लिए बैरिएट्रिक सर्जरी भी कराई है।



यह भी पढ़ेंः किस बीमारी से जूझ रहे अरुण जेटली AIIMS में हुए भर्ती, PM मोदी को पत्र लिख बना रखी है दूरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें