फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

Mon, 02 Mar 2015 01:18 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉट सिटी के स्कूलों में फीस वृद्धि के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी की जा रही है। डीपीएसजीवी स्कूल से शुरू हुई फीस वृद्धि की चिंगारी को अभिभावक बड़े आंदोलन में बदलने की रणनीति बना रहे हैं। आंदोलन में बाल अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे कई एनजीओ को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


टीएचए में बढ़ी फीस के खिलाफ अगले सप्ताह से स्कूलों के खिलाफ उतरने की तैयारी कर रहे अभिभावकों ने बताया कि डीपीएसजीवी स्कूल की ओर से बढ़ी फीस का सर्कुलर आने के बाद 19 फरवरी 2015 को पैरेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने स्कूल को नोटिस भेजा था।

उन्होंने एक सप्ताह के अंदर करीब 30 फीसदी फीस बढ़ाने का आधार और जवाब स्कूल से मांगा था। मगर सात दिन गुजर जाने के बाद भी स्कूल की ओर से अभिभावकों के पत्र का कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारी नीरज भटनागर ने बताया कि फीस वृद्धि पर कई एनजीओ ने भी सहयोग की बात कही है। इस सत्र के लिए हॉट सिटी के आधा दर्जन स्कूलों में फीस बढ़ाई गई है।

जिनमें डीपीएसजी वसुंधरा के साथ वनस्थली पब्लिक स्कूल, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, बाल भारती स्कूल आदि शामिल हैं। हर साल नियमों को ताक पर रखकर होने वाली फीस वृद्धि से परेशान हॉट सिटी के सभी स्कूलों के अभिभावक आपस में जुड़ रहे हैं। जल्द ही अभिभावक बड़ा आंदोलन करेंगे।

10 मार्च को हाईकोर्ट में सुनवाई
फीस वृद्धि मामले में अब हाईकोर्ट में 10 मार्च को सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित है। हाईकोर्ट के आदेश पर डीपीएसजी पैरेंट्स एसोसिएशन अपना जवाब दाखिल कर चुकी है। हाईकोर्ट ने फीस वृद्धि के मामले स्टेट गवर्नमेंट को काउंटर फाइल करने में करीब छह माह से ज्यादा की देरी हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें