फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सव की तैयारी: दीपावली-धनतेरस से पहले पूर्वी दिल्ली को चमकाएगा निगम

Mon, 01 Nov 2021 12:12 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पूर्वी निगम ने पर्यावरण सहायकों की क्षेत्रवार ड्यूटी लगाई। घर-घर कूड़ा उठाने वाले ऑटो टिप्परों के रूट निर्धारित किए।
 
विज्ञापन
कचरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और धनतेरस से पहले निगम ने पूर्वी दिल्ली को चमकाने की तैयारी की है। निगम ने इसके लिए विशेष योजना बनाई है। निगम आयुक्त विकास आनंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्वी दिल्ली के सभी 64 वार्डों में किस तरह सफाई होनी है, इसका खाका तैयार किया गया है।

विज्ञापन


पूर्वी निगम के अधिकारियों ने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी पर्यावरण सहायकों और सफाई निरीक्षकों की क्षेत्रवार ड्यूटी की सूची जारी की गई है। साथ ही घर-घर से कूड़ा उठाने वाले ऑटो टिप्परों के रूट भी जारी कर दिए गए हैं। 

ये सूची पूर्वी दिल्ली नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन का सहयोग पूर्वी निगम क्षेत्र के दोनों उपायुक्तों के माध्यम से पर्यावरण सहायकों की क्षेत्रवार तैनाती की सूची व ऑटो टिपर के रूट प्लान आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन को साझा किए गए हैं। पूर्वी निगम के आयुक्त विकास आनंद ने बताया कि नागरिकों और पूर्वी निगम के पर्यावरण प्रबंधन सेवा विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


नागरिकों के लिए हेल्पलाइन सुविधा
पूर्वी निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था से संबंधित किसी तरह के सुझाव या शिकायत के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर- 155303 या फिर 311 मोबाइल एप और ग्रीन एप या फिर निगम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। निगम ने कहा है कि नागरिक शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें