फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांडः रायन के मालिकों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट भी जब्त

Fri, 15 Sep 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद ग‌िरफ्तारी के डर से रायन ग्रुप के माल‌िकों द्वारा दायर अग्र‌िम जमानत की याच‌िका को कोर्ट ने खार‌िज कर द‌िया है। हालां‌क‌ि माल‌िकान को ग‌िरफ्तारी से एक द‌िन की राहत जरूर म‌िली है। कोर्ट के आदेश पर मुंबई पुलिस ने पिंटो परिवार के पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं। 
विज्ञापन
Bombay HC will give them(Pintos) interim protection from arrest till tomorrow only if they submit their passports #RyanInternationalSchool — ANI (@ANI) September 14, 2017

प्रद्युम्न हत्याकांड की जांच करने के लिए गठित एसआईटी ने आज रायन स्कूल के सभी टीचिंग स्टाफ को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया है। इनसे पूछताछ के बाद क्रॉस वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें क‌ि मुंबई पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम कांदिवली के समतानगर पुलिस स्टेशन पहुंची है और रायान ग्रुप के हेडक्वार्टर में जाकर भी इस संबंध में जांच कर रही है। वहीं पिंटो परिवार कल पंजाब और हरियाणा कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करेगा। Gurugram: #RyanInternationalSchool's teaching staff arrives at school premises for questioning in #Pradyuman death case pic.twitter.com/S1Qm5FhHdb — ANI (@ANI) September 14, 2017 बता दें कि प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने बॉम्बे हाई कोर्ट में पिंटो फैमली की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया है। पिंटो पर‌िवार ने अदालत में गुहार लगाई है कि जब तक हरियाणा की संबंधित अदालत में वो अपना पक्ष न रख लें तब तक उन्हें गिरफ्तारी से छूट दी जाए।

उधर, बुधवार को इस मामले की जांच कर रही SIT स्कूल के माली हरपाल को लेकर मौका-ए-वारदात पर पहुंची। वहां पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की एक टीम ने विशेषज्ञों की मदद से वॉशरूम से सबूत इकट्ठा क‌िए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें