फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं के पोस्टर वार ने सड़कों पर चलना किया मुश्किल

Wed, 23 Jul 2014 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गुड़गांव में नेताओं की पोस्टरबाजी ने राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। शहर के सरकारी संस्थानों से लेकर चौक-चौराहों और साइन बोर्ड पर पोस्टर चिपकाए जाने से राहगीरों को पता ढूंढने में जहमत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


इसे लेकर निजी संस्था ‘अधिकार’ ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है, लेकिन प्रशासन के सामने हो रहे नियमों के उल्लंघन के बावजूद अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पेश है रिपोर्टः

रास्ता तक ढूंढना मुश्किल
शहर के कई सेक्टरों के मुख्य चौराहों पर लगे साइन बोर्ड पर पोस्टर चिपकाए जाने से राहगीरों के लिए रास्ता ढूंढना तक मुश्किल हो गया है। सेक्टर-12, सेक्टर-22, सेक्टर-23, पालम विहार में जगह-जगह नेताओं के होर्डिंग्स और पोस्टरबाजी के चलते साइन बोर्ड ढंक गए हैं। नतीजा, इन सेक्टरों में जाने के लिए वाहन चालकों को रास्ता तक नहीं मिल पाता।
विज्ञापन


शहर की बिगड़ी सूरत
पुराने गुड़गांव में पुराने नगर निगम कार्यालय के सामने भी नेताओं ने पोस्टरबाजी के लिए जगह नहीं छोड़ी है। सिविल अस्पताल, सरकारी स्कूल, शमां रेस्टारेंट समेत कई सरकारी संस्थाओं की दीवारों पर नेताओं के चुनावी पोस्टरों की इस कदर भरमार कर दी गई है, जिससे इन सरकारी संस्थाओं की सूरत ही बिगड़कर रह गई है।

सिग्नल पहचानना मुश्किल
नेताओं ने अपने पोस्टरबाजी से रेलवे रोड को ऐसा भरा है कि सोहना चौक से रेलवे स्टेशन पर हर खंभे, डिवाइडरों पर पोस्टर ही पोस्टर चिपके हुए हैं। इन्हीं पोस्टरों की आड़ में सेक्टर चार सात चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल के खंभों को भी ढंक दिया गया है, जिससे लोगों के लिए सिग्नल को पहचानना मुश्किल हो गया है।

रास्ता ढूंढने के लिए भ्रम की स्थिति
झाड़सा फ्लाईओवर से पुराने गुड़गांव की तरफ आने वाली सड़क पर कई स्थानों पर लगे साइन बोर्ड पर पोस्टर चिपकाए जाने से भ्रम की स्थिति बन गई है। रास्ते का निशान ढंकने से राहगीरों और वाहन चालकों को गाड़ी रोककर पूछना पड़ रहा है। बीच रास्ते वाहनों के रोके जाने से कई बार लंबी लाइन लग जाती है। कुछ ऐसा ही हाल सेक्टर-45, सेक्टर-46, राजीव नगर, अतुल कटारिया चौक और ओल्ड दिल्ली रोड पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें