लंबे समय तक बुखार से हो सकता है लीवर को नुकसान
जग प्रवेश अस्पताल में आयुष विभाग के वरिष्ठ डॉ. नीरज त्रिपाठी ने का कहना है कि लंबे समय तक बुखार रहने से लीवर को नुकसान हो सकता है। लीवर में संक्रमण को कम करने के सेल होते हैं, जिन्हें लंबे समय तक बुखार की स्थिति में नुकसान होता है। ऐसे में हमारी कोशिश होती है कि फीवर ठीक होने के बाद उन सेल को स्वस्थ किया जाए। इसके लिए कुछ दवाएं दी जाती हैं। उनका कहना है कि यदि किसी को लंबे समय तक बुखार की स्थिति बनती है तो खुद अपनी मर्जी से दवा न लें। तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
यह हैं लक्षण
पेट खराब, जोडों में दर्द, कमजोरी, सुस्ती या थकावट, भूख न लगना, सिर में भारी पन बना रहना, ध्यान न लगा पाना, शरीर में अंदरूनी बुखार
बचाव के उपाय
शरीर को आराम दें, ज्यादा भारी, काम न करें, पौष्टिक आहार लें, खाने में तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ाएं
फिर हो सकता है इंफेक्शन
वायरल से ठीक हुए मरीजों को फिर से इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे मरीजों को कोरोना महामारी की तरह कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्हें मास्क, समय-समय पर हाथ धोना व अन्य नियमों को मानना चाहिए। पोस्ट वायरल सिंड्रोम के मरीजों को फिर से वायरल होने की संभावना ज्यादा रहती है।
कराएं टीकाकरण
वायरल से बचाव के लिए साल में दो बार टीकाकरण होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बुजुर्ग, मधुमेह रोगी, सांस के मरीज व अन्य गंभीर मरीजों को यह टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए।