फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pollution : NGT ने दिल्ली समेत 10 राज्यों से पूछा- प्रदूषण मुक्ति के लिए क्या किया, 23 को दाखिल करना है जवाब

Sat, 18 Nov 2023 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एनजीटी ने पूछा है कि प्रदूषण से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं, इसका ब्योरा अगली सुनवाई पर दिया जाए। 
विज्ञापन
एनजीटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली, पंजाब समेत 10 राज्यों और वायु गुणवत्ता की बेहतरी के लिए काम करने वाली एजेंसियों से जवाब तलब किया है। एनजीटी ने पूछा है कि प्रदूषण से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं, इसका ब्योरा अगली सुनवाई पर दिया जाए। 

विज्ञापन


ग्रैप चार के तहत सख्त पाबंदियों के बावजूद दिल्ली-एनसीआर की हवा सुधरने के बजाय और बिगड़ती जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में तो वायु गुणवत्ता फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को दिल्ली में एक्यूआई 405 रहा, हालांकि, सुबह सात बजे यह 437 पर पहुंच गया था, जो अति गंभीर के आंकड़े 450 के करीब है। एनसीआर के शहरों में सबसे ज्यादा एक्यूआई फरीदाबाद का 390 रहा। गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 358, ग्रेटर नोएडा में 348, गाजियाबाद में 335 और नोएडा में 334 दर्ज किया गया। 

23 को दाखिल करना है जवाब
एनजीटी के अध्यक्ष जस्टिस (सेवानिवृत्त) प्रकाश श्रीवास्तव की पीठ ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व यूपी में प्रदूषण की स्थिति में खास सुधार न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को अपने दृष्टिकोण की समीक्षा, वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए पर्याप्त उपाय करने और कार्रवाई का ब्योरा 23 नवंबर को पेश करने को भी कहा है। 
विज्ञापन


तीन क्षेत्रों में एक्यूआई 450 पार
राजधानी के पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली, वाहनों का धुआं व स्थानीय प्रदूषण के कारक फिजा की सेहत बिगाड़ रहे हैं। प्रदूषक कणों की हवा की गति कम होने से दिल्ली में सांसों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 

शुक्रवार सुबह से ही आसमान में स्मॉग की चादर छाई नजर आई। दोपहर को सूरज निकला, लेकिन धूप अच्छी तरह नहीं खिल सकी। इस दौरान हल्की ठंड बनी रही। रात में यह स्थिति और बिगड़ गई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी है। तीन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 के पार दर्ज किया गया। इनमें नेहरू नगर का सबसे अधिक वायु सूचकांक 463 दर्ज किया गया। वहीं, 23 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, नेहरू नगर में 463, मुंडका में 459, पंजाबी बाग में 450, आरके पुरम में 444, बवाना में 436, जबकि ओखला फेज- 2 समेत 23 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 400, आया नगर में 387, डीटीयू में 383, नरेला में 382, अशोक विहार में 372 व अलीपुर में 371 समेत 12 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यहां एक्यूआई 450 के पार

  • नेहरू नगर   463
  • मुंडका    459
  • पंजाबी बाग    450
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें