फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव करीब आने के चलते पुलिस सतर्क, घटनाओं पर नजर रखने के निर्देश 

Fri, 05 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
जिलाधिकारी एनपी सिंह का कहना है कि विधानसभा के चुनाव नजदीक होने के चलते असामाजिक तत्व माहौल को खराब करने का प्रयास करेंगे। इस कारण पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पैनी नजर रखें। 
विज्ञापन


किसी भी तरह का मामला सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करें। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में कानून व शांति व्यवस्था पर बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में जो दुर्दांत प्रवृत्ति के अपराधी हैं। 

उनके खिलाफ न्यायालय में मामले चल रहे हैं। उनके मामले में अभियोजना कार्य को गहनता से करें, तकि शीघ्र सजा मिल सके। जनपद में कुछ असामाजिक तत्व होने वाले घटनाओं को रंग देने का प्रयास करते हैं। उससे माहौल खराब न हो। इसके लिए सभी पुलिस के अधिकारी अपने क्षेत्र में छोटी से छोटी घटना के प्रति संवेदनशील होकर कार्रवाई करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अवैध खनन व ओवरलोडिंग और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए विभागों के अधिकारी कार्रवाई करें जिससे इन्हें रोका जा सके। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुमार विनीत, अपर जिलाधिकारी राजेश यादव, अपर जिलाधिकारी केपी सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें