फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL खिलाड़ी को यूपी पुलिस ने जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में नोएडा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर क्रिकेटर पर बृहस्पतिवार को यूपी के एक ट्रैफिक पुलिसवाले ने लात-घूंसे बरसा दिए। बृहस्पतिवार शाम को सेक्टर-18 आए थे। इस दौरान किसी का फोन आने पर वोडाफोन सेंटर के पास उन्होंने कार रोक दी।
विज्ञापन


तभी ट्रैफिक पुलिस कर्मी भगत सिंह उनके पास आया और गाड़ी का चालान करने की बात कही। पीड़ित ने केवल मोबाइल पर बात करते समय गाड़ी रोकने की बात कही, लेकिन दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिसकर्मी ने उनके मुंह पर घूंसा जड़ दिया। उन्होंने जब बाहर आकर अपना परिचय दिया, तो उसने दोबारा से उन पर घूंसा जड़ दिया।
विज्ञापन

बड़ा क्रिकेटर होने से बढ़ा मामला, हेड कांस्टेबल सस्पेंड

बृहस्पतिवार को सेक्टर-18 में जिस हेड कांस्टेबल ने गाड़ी पार्क करने के विवाद पर किक्रटर से मारपीट की थी फिलहाल उसे सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल जैसे ही पता चला कि मामला बड़े क्रिकेटर से जुड़ा है पुलिस सकते में आ गई और तत्काल प्रभाव से आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

एसएसपी गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी डॉ. प्रितिंदर सिंह पीड़ित की क्रिकेटर की शिकायत पर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा क्रिकेटर से मारपीट की शिकायत मिली है। मामले में हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

किंग्स इलेवन पंजाब के हैं क्रिकेटर

नोएडा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर परविंदर अवाना मौजूदा समय में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली रणजी टीम के खिलाड़ी हैं। वहीं, वह पूर्व में भारतीय टेस्ट टीम में भी रह चुके हैं।

बृहस्पतिवार को हुए मामले में उनको काफी मार पड़ी है। मामला सेक्टर-20 थाने में है। क्रिकेटर से मामला जुड़ा होने पर एसएसपी ने शिकायत पर सज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

दूसरी ओर, पुलिसकर्मी ने मारपीट से इनकार किया है। परविंदर का कहना है कि भगत सिंह ने वर्दी में दो स्टार लगाए हुए थे। वहीं, उच्च अधिकारियों के मुताबिक हेड कांस्टेबल एक स्टार ही लगाने के लिए अधिकृत हैं। अधिकारियों ने कर्मी के दो स्टार लगाए जाने के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें