फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की गंदी करतूत का खुलासा, पत्नी बना लूटता रहा आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक सिपाही युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। काफी समय से युवती और सिपाही साथ रह रहे थे। इसी दौरान उसे पता चला कि आरोपी सिपाही किसी और से शादी करने वाला है।
विज्ञापन


आरोपी के किसी रिश्तेदार ने पीड़िता को फोन कर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने सिटी थाने की गारद में तैनात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों का मेडिकल करवा लिया गया है। मूल रूप से यूपी के नोएडा निवासी पीड़िता अदा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि 2012 में दिल्ली के ट्रेड फेयर में उसकी पहचान सिपाही रामलखन से हो गई थी। कुछ समय बाद दोनों चावला कॉलोनी में मकान लेकर रहने लगे।
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उससे एक मंदिर में शादी की थी। जिसके बाद से दोनाें पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। युवती ने कई बार सिपाही से कहा कि वह अपने-अपने परिवारों से मेल जोल करवाकर शादी की बात बता दें। लेकिन सिपाही ने ऐसा नहीं किया।
Trending Videos
विज्ञापन

सिपाही ने कराया गर्भवात

इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हुई, लेकिन सिपाही ने उसका गर्भपात करवा दिया। कुछ समय बाद युवती को पता चला कि आरोपी सिपाही रामलखन की शादी किसी और लड़की से होने वाली है।

युवती ने बताया कि जिस लड़की से आरोपी रामलखन का रिश्ता हुआ है, उसके पिता ने उसे (पीड़िता) को फोन कर गाली गलौच किया और रामलखन को छोड़ने के लिए कहा। साथ ही ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी।

मामले के जांच अधिकारी एसआई कमलेश ने बताया कि दोनों की मेडिकल जांच करवा ली गई है। पीड़िता के बयान और शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें