फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकायदा आतंकी आसिफ को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अलकायदा इंडिया सब-कॉंटिनेंट के भारत प्रमुख मोहम्मद आसिफ को देश में कई मोड्यूल खड़े करने थे। इसके लिए उसने काम शुरू कर कई लोगों से संपर्क भी साध लिया था।
विज्ञापन


इस बात की तफ्तीश करने के लिए स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर उमेश भद्रथवाल की देखरेख में पुलिस टीम शुक्रवार को उसे लेकर दीपा सराय, संभल स्थित उसके घर पहुंची।

दिल्ली पुलिस को अंदेशा था कि उसके घर में आपत्तिजनक दस्तावेज हो सकते हैं। स्पेशल सेल सूत्रों का कहना है कि मोहम्मद आसिफ के घर से कोई आपत्तिजनक दस्तावेज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कई तरीकों से युवकों को जेहादी बना रहे थे

पुलिस संभल से गिरफ्तार जफर मसूद व एक अन्य को जल्द ही उनके घर तलाशी लेने के लिए संभल लेकर जाएगी। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद आसिफ जेहाद के नाम पर युवकों को बहला-फुसलाकर अलकायदा के मोड्यूल खड़ा करने में लगा हुआ था।

ये कई तरीकों से युवकों को जेहादी बना रहे थे। आपत्तिजनक साहित्य पढ़ाकर, लैपटॉप व मोबाइल में फिल्म दिखाकर कौम के नाम पर युवकों में आक्रोश पैदा करता था।

गौरतलब है कि पुलिस ने मोहम्मद आसिफ व उसकेसभी साथियों को 28 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर ले रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें