फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजवासन गांव : बिजली कंपनी के साथ छापा मारने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट

Fri, 23 Jul 2021 02:23 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • एसआई और सिपाही को पीटा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजवासन गांव बिजली कंपनी के साथ छापा मारने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दिल्ली पुलिस के एसआई और सिपाही के साथ मारपीट की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि फरार अन्य आरापियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिजवासन गांव निवासी विकास, अमित और देवेंद्र के रूप में हुई है। विकास कापसहेड़ा थाने का घोषित बदमाश है। कापसहेड़ा थाना में तैनात एसआई विक्रांत ने अपनी शिकायत में बताया कि 20 जुलाई को बिजली कंपनी बॉम्बे सबअर्वन इलेक्ट्रीक सप्लाई(बीएसआईएस) की टीम के साथ पुलिस बिजवासन गांव में एक मकान पर छापा मारने गई थी।

अनियमितता पाने के बाद बीएसईएस अधिकारियों ने एक मकान के मीटर का कनेक्शन काटने लगी। जिसको लेकर लोग विरोध करने लगे। एसआई विक्रांत ने जब उग्र लोगों को समझाने की कोशिश की तो विकास ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में आए सिपाही संदीप को भी चोट लगी। एसआई विक्रांत ने थाने से अतिरिक्त फोर्स को मौके पर बुलाया। पुलिस टीम ने हल्का बल प्रयोग कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें