फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोविड नियमों के उल्लंघन के लिए तिलक नगर मार्केट 23 से 27 जुलाई तक बंद

Fri, 23 Jul 2021 01:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बाजार में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। मार्केट एसोसिएशन और विक्रेता आम जनता से कोविड के नियमों का अच्छे से पालन नहीं करा पाए और न ही भड़ को नियंत्रित कर पाए।
विज्ञापन
बाजार में भीड़, कोविड नियमों का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर बाजार को 27 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है। बाजार में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

  
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बाजार में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। मार्केट एसोसिएशन और विक्रेता आम जनता से कोविड के नियमों का अच्छे से पालन नहीं करा पाए और न ही भड़ को नियंत्रित कर पाए। बाजार में उमड़ी भीड़ तेजी से कोरोना संक्रमण का कारण बन सकती है। इसलिए प्रशासन को आगे बढ़कर कड़ाई से बाजार बंद करने का निर्णय लेना पड़ा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर बाजार के बंद किए गए क्षेत्र में कोई भी दुकानदार निर्देश का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के उल्लंघन में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़ी सभी दुकाने खुली रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें