यह योजना हरियाणा सरकार के सहयोग से परवान चढ़ेगी। पॉड सर्विस शुरू होने से यात्रियों को हाईवे पर जाम की दिक्कत से नहीं जूझना पड़ेगा। जिससे समय की बचत होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली-मानेसर के बीच मेट्रिनो प्रोजेक्ट के तहत सड़क पर पॉड टैक्सी फर्राटे भरती नजर आएगी। यह जानकारी गुरुग्राम के सांसद व राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद दी है। उन्होंने कहा कि योजना पर काम चल रहा है। जोकि अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
यह योजना हरियाणा सरकार के सहयोग से परवान चढ़ेगी। सरकार से सहयोग के लिए राव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परियोजना में पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने हैं। उनकी मुलाकात के दौरान हरियाणा के सांसद भी मौजूद रहे। पॉड सर्विस शुरू होने से दिल्ली-मानेसर अप-डाउन करने वाले यात्रियों को हाईवे पर जाम की दिक्कत से नहीं जूझना पड़ेगा। जिससे समय की बचत होगी।