फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: चलती कार से स्टंट कर रहा था युवक, नोएडा पुलिस ने काटा 33,500 रुपये का चालान; देखें वीडियो

Tue, 18 Jun 2024 11:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में कार की छत पर बैठकर युवक का खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद हरकत में आई नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 33,500 रुपये का चालान काटकर दंडित किया है।
विज्ञापन
कार की छत पर बैठकर युवक ने किया स्टंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में वाहन से खतरनाक स्टंट करने का ताजा मामला सामने आया है। कार की छत पर बैठकर युवक खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सेक्टर-125 के पास एक्सप्रेसवे के किनारे का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को कमिश्नरेट व ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। हरकत में आई नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 33,500 रुपये का चालान काटकर दंडित किया है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि मामले में आरेापी के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें