निर्भया के दोषी को बाल सुधार गृह से कहां भेजा गया इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने नाबालिग के बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं दी है।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि नाबालिग की सुरक्षा को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। सूत्रों के मुताबिक, रिहाई के आदेश के बाद गत शुक्रवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के अधिकारियों की एक अहम बैठक हुई।
जिसमें इस बात पर विचार हुआ कि नाबालिग की रिहाई के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर उसे किसी अज्ञात जगह पर भेजा जाए।