फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर घूमाने के बहाने लड़की से किया गैंगरेप

Mon, 21 Dec 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक किशोरी को अपने दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने जाना भारी पड़ गया। दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी अपना मोबाइल रिचार्ज कराने घर से निकली थी।
विज्ञापन


किशोरी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरीदाबाद निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी ने रविवार को महिला थाना पुलिस को शिकायत दी।

इसमें सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत में किशोरी ने बताया कि 18 दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह घर के पास स्थित एक दुकान से अपना मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी।
विज्ञापन


दुकान पर किशोरी को उसका दोस्त अभिषेक और बलराम मिल गए। दोनों ने उसे बाइक पर घूमने चलने को कहा। इस पर किशोरी दोनों के साथ चली गई।
विज्ञापन

सूनसान जगह ले जाकर किया रेप

किशोरी ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक उसे थोड़ी दूर पर एक सूनसान जगह ले गए। वहां तिरंगी नाम का एक और युवक मिला। किशोरी का आरोप है कि तिरंगी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

अभिषेक व बलराम भी वहीं थे। आरोप है कि अभिषेक व बलराम भी उसके साथ दुष्कर्म करने वाले थे। इसी दौरान वहां किसी के आने की आहट सुनकर तीनों युवक फरार हो गए।

घटना के बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। इसके बाद वह परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें