फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में मुठभेड़ के बाद 39 डकैतियां डालने वाले गिरोह के तीन बदमाश पकड़े

Sun, 19 May 2019 06:03 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-144 में शनिवार देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से 12 राउंड फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश जबकि एक सब इंस्पेक्टर पटनीश कुमार घायल हो गए हैं। बदमाशों की पहचान ओमवीर भाटी, सोनू यादव और मोनू यादव के रूप में की गई है। पुलिस ने बदमाशों से 40 बोर की कारतूस के साथ ही भारी मात्रा में सोना भी बरामद किया है। 

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि यह गैंग 2015 से नोएडा में सक्रिय था। तीन अलग-अलग रंग की कारों के जरिये गैंग लूट की वारदात को अंजाम देता रहा। पहले इन्होंने 2015 में लाल रंग की सेंट्रों कार एक्सप्रेसवे एरिया से चुराई।
विज्ञापन


बाद में 2018 में इसी कार का इस्तेमाल करके भूरे रंग की आई10 कार चुराई। उसके बाद आई 10 कार के इस्तेमाल से इसी जनवरी में सेक्टर 39 थाना क्षेत्र से नीली रंग की बलेनो कार लूटी। सेंट्रों कार से 20, आई10 से 12 और बलेनो कार से 7 लूट-पाट की वारदातें की। पुलिस ने तीनों कारें बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें