फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लिए दिल्लगी: युवक की दौलत पर महिला ने की ऐश, खर्चा न देने पर पति संग घोंटा गला; बॉक्स में बंद की लाश

Sat, 09 Mar 2024 06:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पलवल

सार

पलवल में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का युवक के साथ अवैध संबंध था और युवक उसे रुपये देता था। खर्चा न मिलने से महिला और उसका पति युवक से नाराज था और दोनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
women crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल में अवैध संबंधों को लेकर युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पति-पत्नी सहित तीन लोगों पर लगा है। युवक आरोपी पति-पत्नी का खर्च उठाता था। घर खर्च देना बंद किया तो उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए लोहे के बॉक्स में रखा और गांव फिरोजपुर के पास फेंक दिया। युवक का शव करीब 10 दिन पहले बरामद हुआ था। शव की पहचान न होने पर अंतिम संस्कार कर दिया। अब मृतक की पहचान होने तथा आरोपी पति-पत्नी की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी सहित तीन के खिलाफ हत्या और हत्या के सबूत मिटाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर मलखान सिंह के अनुसार, गांव आलूका निवासी धर्मबीर पिछले सात-आठ साल से पलवल के बॉस मोहल्ला में रहता था। वह जेसीबी मशीन चलाने का काम करता था। उसके पड़ोस में ही यूपी के जिला हाथरस के रतभानपुर निवासी रविंद्र, उसकी पत्नी क्रांति व चंद्रभान भी रहते थे। शिकायत में कहा गया कि पिछले सात-आठ दिन से धर्मबीर की कोई खबर नहीं लग रही थी। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उन्हें पता चला कि फिरोजपुर गांव के पास एक व्यक्ति का शव सदर थाना पुलिस ने बरामद किया था। 

उन्होंने सदर थाना में जाकर पुलिस से संपर्क किया और शव के फोटो देखे तो वह उसके भाई धर्मबीर की ही थी। पुलिस ने बताया कि शव फिरोजपुर गांव से जनौली की तरफ जाने वाले रास्ते के समीप मिला था। पास ही लोहे का एक बॉक्स भी बरामद हुआ। उन्हें शक है कि रविंद्र, क्रांति व चंद्रभान ने ही धर्मवीर की हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। चंद्रभान फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मलखान सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि धर्मवीर रविंद्र के साथ रहता था। रविंद्र बीमारी से पीड़ित हैं और सड़क दुर्घटना में हाथ भी टूटा हुआ है। घर चलाने और काम करने की हालत में नहीं हैं। धर्मबीर अपनी कमाई का हिस्सा रविंद्र और उसकी पत्नी क्रांति को देता था। इसी बीच क्रांति व धर्मबीर का प्रेम-प्रसंग भी चलता रहा। करीब छह महीने पहले धर्मबीर गांव बघौला जाकर रहने लगा और वहीं काम करने लगा। अपनी कमाई का हिस्सा भी उसने रविंद्र और उसकी पत्नी क्रांति को देना बंद कर दिया।

खर्चा के लिए रुपये नहीं देने से रविंद्र और क्रांति दोनों धर्मबीर से नाराज थे। बीती 26 फरवरी को धर्मबीर रविंद्र के घर आया और शराब पी। इस दौरान रविंद्र ने पड़ोस में रहने वाले चंद्रभान को भी बुला लिया। नशा होने पर रविंद्र, क्रांति और चंद्रभान ने गला दबाकर हत्या कर दी। शव को लोहे के बॉक्स में रखा और किराये पर एक छोटा हाथी गाड़ी लेकर फिरोजपुर ले गए। फिरोजपुर से अलावलपुर-जनौली की तरफ जाने वाले रास्ते पर बॉक्स से निकालकर शव को बाहर फेंक दिया। पुलिस को बीती 27 फरवरी को शव मिला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें