फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गौरव ने ढाई लाख रुपये लिए थे उधार, वापस न करने पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन मारी गई गोली; तीन गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 04:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई गौरव ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उधार के रुपये न वापस करने पर वारदात को अंजाम दिया गया था।
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चार जुलाई को युवक गौरव ठाकुर (38) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले को सुलाझाते हुए तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शालीमार गार्ड, साहिबाबाद, गाजियाबाद निवासी चंदरपाल भाटी (48), विनय भाटी (24) और गांव दुलेरा, सिकंदराबाद, बुलंदशहर निवासी ओमवीर सिंह भाटी (36) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दरअसल गौरव ठाकुर ने चंदरपाल से ढाई लाख रुपये उधार लिए हुए थे। रुपये न वापस करने पर चंदरपाल ने साजिश रचकर गौरव की हत्या कर दी। उसके गले पर गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से दो पिस्टल, वारदात में इस्तेमाल कार व अ न्य सामान बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें