फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शादाब ने शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से किया दुष्कर्म, धर्मांतरण और बच्चे छोड़ने का बनाया दबाव

Sun, 22 Sep 2024 07:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शादाब है, वह डासना का रहने वाला है। 
 
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर पहले से शादीशुदा एक महिला से दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव डालने के मामले में वेव सिटी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि इस मामले में महिला की तरफ से शनिवार को शिकायत मिली थी। इसके बाद इसमें दो टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था, जिसमें रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम शादाब है, वह डासना का रहने वाला है। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि जनवरी के महीने में महिला की मुलाकात सोशल मीडिया से शादाब से हुई थी। शुरुआत में चेटिंग के बाद दोनों मिलने लगे, जहां आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता के अनुसार इसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने शादी के लिए उस पर धर्मांतरण का दबाव डाला और उसकी बात मानने पर ही शादी करने की बात कही। इसके बाद महिला ने अपना नाम तक बदल लिया और इसके बाद आरोपी ने परिवार और बच्चों को धर्म बदलकर छोड़ने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें