फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव : 30 सेकेंड की इंस्टा रील से छात्रों को रिझाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर उतरने के साथ ही रील व शॉर्ट वीडियो से भी लड़ी जा रही सियासी जंग
विज्ञापन

पूरा दिन कॉलेजों में प्रचार के बाद रात में सोशल मीडिया बन रहा सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में 27 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव (डूसू) में जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशियों से लेकर छात्र संगठन जमकर पसीना बहा रहे हैं। प्रत्याशी जमीन पर उतरने के साथ ही रील व शॉर्ट वीडियो से भी सियासी जंग लड़ रहे हैं। 30 सेकेंड की रील से प्रत्याशी और संगठन डूसू की चुनावी व्हील घूमा रहे हैं। डूसू दंगल का किला फतह करने के लिए संगठनों ने वर्चुअल माध्यमों का दामन भी थामा हुआ है। प्रचार के बदले दौर में संगठन व उनके प्रत्याशी छोटी रील से बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्त्याशी रील, शॉर्ट वीडियो, इंस्ट्राग्राम, फेसबुक व एक्स, स्नैपचैट का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। सीमित बजट, कम समय और सोशल मीडिया छात्रों के बीच लोकप्रिय होने के कारण संगठन इन माध्यमों को प्रचार का एक बेहतर विकल्प मान रहे हैं। ऐसे में डूसू के प्रत्याशी कॉलेज व हॉस्टलों में पहुंच बनाने के साथ-साथ अन्य हाईटेक तरीकों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। एबीवीपी का कहना है कि हर छात्र से मिलना मुमकिन नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। एबीवीपी वॉट्सएप ग्रुुप, इंस्टाग्राम, एक्स पर भी सक्रिय है। इसी तरह से एनएसयूआई भी अपने प्रत्याशियों के साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वाट्सएप ग्रुप भी तैयार किए गए हैं, रील का सहारा भी लिया जा रहा है। इन सब के माध्यम से संगठन की योजनाओं और गतिविधियों को छात्रों को बताया जा रहा है। प्रत्याशी अपने स्तर पर भी सोशल मीडिया पर प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें