फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य भाजपा के ‘नमो एप अभियान’ की सराहना की

Mon, 12 Jul 2021 05:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को लोगों तक अधिक से अधिक पहुंच बनाने के लिये ‘नमो एप अभियान’ की शुरुआत की है।
विज्ञापन
Namo App
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई द्वारा शुरु किए गए ‘नमो एप अभियान’ की सराहना की और उम्मीद जताई कि जहां कार्यकर्ताओं को इससे एक रचनात्मक अनुभव होगा वहीं उन्हें प्रभावी योगदान के लिए प्रेरित भी करेगा।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को लोगों तक अधिक से अधिक पहुंच बनाने के लिये ‘नमो एप अभियान’ की शुरुआत की है। इस सिलसिले में प्रदेश भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट को टैग करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं का प्रशंसनीय प्रयास। मुझे उम्मीद है कि यह एक रचनात्मक अनुभव होगा जो आप सभी को प्रभावी योगदान के लिए प्रेरित करेगा।’

प्रधानमंत्री ने इस एप के माध्यम से दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं से संवाद की इच्छा भी जताई। दिल्ली प्रदेश भाजपाने कहा है कि वह इस एप के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों और जनहितैषी कार्यक्रमों को सीधे जनता के बीच ले जाएगी और कोशिश करेगी कि इसके जरिये लोग अपनी समस्यायें प्रधानमंत्री तक सीधे पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें